khabar abhi tak

पुलिस की दबिश में अवैध रेत का ट्रैक्टर जब्त,देखें वीडियो





जबलपुर
। चरगवां पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 28 जून को मुरकटिया घाट से अवैध रेत परिवहन की सूचना पर पुलिस ने ग्राम अहमदपुर हनुमान मंदिर के सामने घेराबंदी की। इस दौरान गोटेगांव की ओर से आ रहे आईसर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 49 ए 6716 को रुकवाया गया। ट्रैक्टर की ट्राली में रेत लोड थी। थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे के अनुसार, पूछताछ में चालक धीरेन्द्र पिपरोलिया निवासी ग्राम नोनी करेली थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर ने स्वीकार किया कि वह अपने पिता के ट्रैक्टर से अवैध तरीके से रेत चोरी कर चरगवां बेचने जा रहा था। पुलिस ने रेत लदी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर चालक धीरेन्द्र पिपरोलिया के खिलाफ धारा 303(2), 317(5) बीएनएस और 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

​आसपास के इलाकों में करता था बिक्री

​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुरकटिया घाट क्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए इसे आसपास के इलाकों में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर जाल बिछाया। अहमदपुर हनुमान मंदिर के पास पुलिस ने जैसे ही आईसर ट्रैक्टर को रोका, चालक घबरा गया। जांच करने पर ट्राली में बड़ी मात्रा में रेत पाई गई। चालक धीरेन्द्र के पास रेत के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे। उसने स्पष्ट रूप से माना कि वह चोरी की रेत ले जा रहा है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से वाहन और रेत को अपने कब्जे में ले लिया है। इस पूरी कार्रवाई में आरक्षक अभिषेक कौरव, राहुल भारती और विजय कुमार की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही, जिन्होंने मुस्तैदी से काम करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak