जबलपुर। शहर में इन दिनों लूट वारदात थम नहीं रही है। रोज कहीं न कहीं लूट की वारदात हो रही है, जिससे पुलिस की पेट्र्ोलिंग पर सवाल उठने लगे हैं। तीन दिनों के भीतर माढ़ोताल, ओमती में लूट होने के बाद रविवार की रात अंधमूक बायपास के ओवरब्रिज पर एक किसाान को चाकू-कट्टा दिखाकर नकदी सहित चेन लूट ली। यहीं तक लूटपाट सीमित नहीं है, जहां उसे धमकाकर उसके मोबाइल से ऑनलाइन पैसा भी ट्र्ांसफर करवा लिया और धमकाते हुए भाग गए।
संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि माढ़ोताल निवासी पुष्पेन्द्र पटेल ने लिखित शिकायत की कि 30 मई की दोपहर लगभग 1-30 बजे वह अपने खेत ग्राम सेमरा गया था। वहां से रात लगभग 11-30 अपने खेत से स्कूटर से घर वापस आ रहा था। रात लगभग 12-10 बजे अंधमूक वायपास के उपर पहंुचा तभी फ्लाईओवर पर एक एक्सिस बिना नम्बर में तीन लोग थे। जिन्होंने उसे रोका और चाकू दिखाकर उसके गले में पहले चांदी की चैन, स्कूटी स्कूटर की डिक्की में रखी फसल बिक्री के 20 हजार रूपये छीन लिये। 5 मिनिट बाद मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 जेडएक्स 5693 में 2 लोग आये। वे बोले कि इसके पास क्या मिला हैं। उसे कट्टा दिखाते हुये डरा धमकाकर उसका मोबाइल ले लिया बोला कि इसके मोबाइल से आनलाईन करवाओ। तभी उन्हीं में से एक ने मोबाइल नम्बर पर उससे उसके गूगल पे अकाउण्ट से 2 हजार रूपये ट्रांसफर करवा लिये। डरा धमकाकर उक्त व्यक्तियों द्वारा एक वीडियो बनाया, जिसमें यह कहलवाया कि मैने यह पैसे स्वयं ट्रांसफर किये और ट्रांसफर के बदले मैने नगद लिये हैं। डरा धमकाकर आरोपियों ंने उससे उसका मोबाइल नम्बर एवं गूगल पिन नम्बर पूछा तो उसने अपने मोबाइल का नम्बर एवं स्क्रीन पासवर्ड बताया था। उन्हीं में से एक बोला कि रिपोर्ट की तो हम नपेंगे तो तुम्हें भी नाप देगें। सभी उसका मोबाइल पासवर्ड लेकर कटंगी वायपास तरफ भागने लगे एवं उसके मोबाइल के गूगल पे अकाउण्ट से कई बार ट्रांसफर करने की कोशिश किये लेकिन असफल रहे। उसी समय उसने पीछा कर शोर मचाया तो उसका मोबाइल फेंककर भाग गये।