khabar abhi tak

जबलपुर में विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए लव-जिहाद रोकने कहा,

 

जबलपुर। लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है। कार्यकर्ताओं ने ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है।

                                 आज विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ता घंटाघर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई होटलों में लव जिहाद से जुड़ी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि हाल ही में माढ़ोताल स्थित एक होटल में बजरंग दल की ओर से की गई जांच के दौरान हिंदू महिलाओं के साथ मुस्लिम युवक मिले थे। संगठन का आरोप है कि मां नर्मदा के किनारे स्थित कई होटलों में भी अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। कार्यकर्ताओं ने पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी के निसर्ग रिसॉर्ट में एक युवक की मौत के मामले का उल्लेख करते हुए होटल संचालक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीएम मोनिका बाघमारे ने बताया कि हिंदू संगठनों की ओर से एक शिकायत पत्र सौंपा गया है, जिसे कलेक्टर को भेजा जाएगा। ज्ञापन में संबंधित होटल संचालक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन का आरोप है कि होटल में लंबे समय से ऐसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak