पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि पिछले दिन रविवार दोपहर के वक्त खिल्लू के पास एक युवक मिलने के लिए आया, इसके बाद खिल्लू आदिवासी यह कहकर घर से निकला कि पाटन में दोस्त को छोड़कर अभी आते है। इसके बाद खिल्लू देर रात तक घर नहीं आया। जिससे परिजन चितिंत हो गए, उन्होने अपने स्तर पर खिल्लू की तलाश की, परिजनों को फोन लगाकर पूछा लेकिन खिल्लू के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। आज सुबह गांव में वेयर हाउस के पास खिल्लू की खून से लथपथ लाश मिली, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खिल्लू की देर रात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही।
Tags
jabalpur