khabar abhi tak

एसपी ऑफिस में युवक ने काटी हाथ की नस, जिला अस्पताल में-भर्तीं, पुलिस पर झूठी एफआइआर का लगाया आरोप

छतरपुर। छतरपुर के एसपी ऑफिस परिसर में आज शिवप्रताप सिंह राजपूत नामक युवक ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक हरपालपुर का रहने वाला है और उसकी पहचान शिवप्रताप सिंह राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार ग्वालियर में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह पूर्व में न्यायालय परिसर में विवाद और हिंसक व्यवहार की घटनाओं में शामिल रहा है।

                                 बताया गया है कि आज शिवप्रताप सिंह राजपूत आज एसपी आफिस शिकायत लेकर पहुंचा, उसका आरोप था कि एफआईआर झूठी है और उसका परिवार पुलिस प्रताडऩा का शिकार हो रहा है। शिकायत देने के दौरान वह कार्यालय परिसर स्थित शौचालय में गया और वहां अपने हाथ की नस काट ली। घटना के बाद मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक के खिलाफ पूर्व में नोगांव न्यायालय परिसर में गंभीर विवाद का मामला भी सामने आ चुका है। बताया जाता है कि उसने न्यायाधीश के साथ मारपीट करने का प्रयास किया था। उस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर न्यायाधीश को सुरक्षित बचा लिया था। एसपी ने कहा कि युवक जिन मामलों को लेकर शिकायत कर रहा है, वे न्यायालय परिसर में हुए विवाद से जुड़े हैं। प्रकरण न्यायालय कर्मचारियों की शिकायत पर दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में शिकायतकर्ता नहीं है। युवक द्वारा लगाए गए आरोपों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वहीं, नस काटने की घटना के बाद उसकी मानसिक स्थिति और पृष्ठभूमि से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिसकर्मियों को भी पहुंचाई थी चोट-

खबर है कि न्यायालय परिसर में हुए घटनाक्रम के दौरान युवक ने पुलिस स्टाफ के साथ भी मारपीट की थी। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए थे और उनके दांत टूटने जैसी चोटें आई थीं। इसके बाद संबंधित प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak