khabar abhi tak

पांच दिन से लापता बुजुर्ग महिला की नदी के किनारे मिली लाश

बालाघाट। बालाघाट के ढिमरटोला पीएम आवास कॉलोनी के पास आज नदी किनारे एक बुजुर्ग महिला छोटीबाई उपवंशी का शव मिलने सनसनी फैल गई। वृद्धा पांच दिन पहले घर से निकली थी, जिसकी तलाश में परिजन इधर से उधर भटक रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                                     पुलिस अधिकारियों के अनुसार आंवलाझारी बोदा रोड निवासी छोटीबाई पति गंगाराम उपवंशी उम्र 71 वर्ष पिछली 28 मई की रात को अचानक अपने घर से गायब हो गई थीं। परिजनों ने जब रात में उन्हें अपने बिस्तर पर नहीं पाया, तो आसपास के इलाकों में उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला था। इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर पुलिस को वृद्धा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। आज सुबह स्थानीय लोगों ने ढिमरटोला पीएम आवास कॉलोनी के समीप नदी किनारे वृद्धा की लाश देखी। वृद्धा का शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते परिजनों सहित आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak