पुलिस के अनुसार कटनी के रंगनाथ क्षेत्र में रहने वाली युवती सत्या पिता कैलाश निषाद उम्र 20 वर्ष घर से किसी काम का कहकर 21 जून को निकली थी। घर न आने पर परिजनों अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। जिसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गई। बीते दिन दमोह के अनमोल मुंडा नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली जिसमें सत्या की शादी के जोड़े में मांग भरे दिखाई दी। इसके बाद वे दमोह के लिए रवाना हो गए, आज दोनों के शव तालाब में उतराते मिले। कटनी से आए परिजनों का आरोप था कि उनकी बहन की हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका गया है। जब हम दमोह पहुंचे तो पुलिस के द्वारा भी हमारी मदद नहीं की गई और हमें बोला गया कि कटनी पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। वहीं दूसरी ओर मृतक की पहचान 20 वर्षीय अनमोल पिता धर्मेंद्र मुंडा निवासी इंदिरा कॉलोनी के रूप में हुई है। मृतक के बड़े पापा राजेंद्र मुंडा के अनुसार रविवार सुबह अनमोल घर से गाड़ी लेकर निकला था। वह दोपहर करीब 2:00 बजे तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने अनमोल को फोन कर गाड़ी वापस लाने को कहा। शाम 5.00 बजे तक जब वह नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। शाम 7.30 बजे के बाद से अनमोल का मोबाइल फोन पूरी तरह बंद हो गया। उन्होंने कोतवाली में अनमोल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और उसकी खोजबीन की गई। आज सुबह उसका सब तालाब से बरामद किया बड़े पिता ने लड़की पक्ष के लोगों पर भी हत्या का आरोप लगाया है।
अस्पताल में भिड़े दोनों पक्ष-
मृतकों के शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल और अन्य पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर उन्हें अलग-अलग किया। पहले लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी ले जाया गया। उसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की कार्रवाई शुरू की गई।
Tags
damoh