khabar abhi tak

जबलपुर में इन थानों के प्रभारी बदले, अधारताल की कमान विपिन ताम्रकार के हाथ,

जबलपुर। जबलपुर में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एक बार फिर थानों के प्रभारी बदल दिए गए है। एसपी द्वारा लाइन में वक्त काट रहे विपिन ताम्रकार को अधारताल का प्रभारी सौंपा है। वहीं प्रवीण कुमरे को लाइन अटैच कर दिया गया है। 

                           इसी तरह बरेला थाना में भी बदलाव किया गया है, यहां पर पदस्थत प्रशिक्षु आईपीएस शुभम सिंह ठाकुर को हटाकर संगीता सिह को थानाप्रभारी नियुक्त किया गया है। खबर है आने वाले दिनों में शहर के अन्य थानों में भी प्रभारी बदले जाएगे, इस दिशा में कवायद तेज कर दी गई है। क्योंकि एसपी द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण थानों में पदस्थ टीआई स्तर के अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा की जा रही है, जिसके आधार पर आने वाले दिनों में और भी थानाप्रभारियों को बदला जाएगा, कुछ को लाइन का रास्ता दिखाया जाएगा तो कुछ लाइन से थाना भेजा जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak