जबलपुर। मामूली बात पर देर रात चाट फुल्की का ठेला लगाने वाले एक युवक पर दो बदमाशों ने दनादन चाकू से वार किए धमकी देते हुए भाग गए। युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि विजय कटपीस के पास रहने वाले ऋषभ विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चाट फुल्की का टेला लगाता है। सोमवार रात लगभग 10 बजे अपने घर से मक्रवाहिनी मंदिर खोवा मंडी के पास गुटखा लेने गया था। जैसे ही गुटखा लेकर वापस घर तरफ जा रहा था। उसे राहुल विश्वकर्मा एवं राहुल सोनी मिले, कहने लगे बहुत होशियार बनता है कहते हुये राहुल सोनी ने उसके दोनों हाथ पकड़े और राहुल विश्वकर्मा ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसके वायें हाथ चोट पहुंचा दी। उसके बाद पुनः राहुल विश्वकर्मा ने चाकू से कई वार किये, जिससे वह नीचे बैठ गया तो दोनों उसके साथ गाली गलौज करते हुये पैर से धक्का देकर नीचे गिरा दिये और दोनों मारपीट करने लगें। उसके वायें जांघ, कंधे में चोट आयी वह चिल्लाया तो उसका बड़ा भाई रोहित एवं अभी बर्मन को आते देख दोनों भाग गये। पुरानी रंजिश केा लेकर राहुल सोनी एवं राहुल विश्वकर्मा ने उसे जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर चोट पहुंचाई है।
