khabar abhi tak

महाकोशल एक्सप्रेस में शराबखोरी !, वीडियो वायरल



जबलपुर।
हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकोशल एक्सप्रेस में शराबखोरी किए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। गाड़ी के एसी-2 में शराब पिए हुए दो लोग सफर कर रहे थे। शराब में धुत्त ये यात्री डिब्बे में व्यवधान पैदा कर रहे थे, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए एक महिला यात्री ने आरपीएफ को सूचना दी थी। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची थी लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ। आरपीएफ के जाने के बाद तो डिब्बे में आफत ही आ गई, जहां दोनों यात्री शिकायत करने वालों को खुलकर अपशब्द कहते रहे। इससे यात्री भयभीत होकर सहमे रहे।

जानकार कहते हैं कि आरपीएफ के द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से यात्रियों में रोष रहा। मौके पर यात्रियों का कहना था कि आरपीएफ की कार्रवाई नहीं करना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। एक्स पर वीडियो के वायरल होने के बाद रेल महकमें में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वायरल वीडियो की खबरअभी तक पुष्टि ' नहीं करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak