khabar abhi tak

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले दो लाख


जबलपुर।
कटंगा में रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल को हैक करके उसके खाते से ऑनलाइन ठगों ने दो लाख रूपए निकाल लिए। बैंक पहुंचकर इसकी जानकारी ली गई तो यह सामने आया है कि ऑनलाइन रूपए निकाले गए हैं। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

केंट पुलिस ने बताया कि कटंगा निवासी मोहम्मद खान ने ने लिखित शिकायत की है कि उसके पंजाब नेशनल बैंक के बचत खाता से यूपीआई द्वारा 1 लाख 94 हजार 500 रूपये (फर्जी नाम नूरजहां बीबी, फरकन अहमद) द्वारा गलत तरीके से रूपये निकाले गये। 16 मार्च को लगभग 1 बजे यूपीआई से फर्जी तरीके से 2 बार में रूपये निकाले गये। पुलिस ने शिकायत जांच द्वारा मोहम्मद खान के कथन लेख किये गये, जिसने अपने कथन में बताया कि 16 मार्च को दोपहर लगभग 1 बजे वह अपना  मोबाइल देख रहा था। उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते से 95 हजार रूपये कटने का मैसेज आया। वह बैंक सदर जाकर पता किया। जानकारी मिली कि 15 मार्च को दोपहर 12 बजे उसके खाते से 95 हजार 500 रूपये कट चुके थे। 16 मार्च को शाम लगभग 5 बजे 99 हजार रूपये कट चुके थे।, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके अकाउण्ट से धोखाधड़ी आनलाईन उसके मोबाइल हैक करके कुल 1 लाख 94 हजार 500 रूपये निकाले हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak