khabar abhi tak

डिलेवरी बॉय का मोबाइल झपटकर 3 बाइकर्स फरार


जबलपुर।
मोबाइल झपटने की वारदातें आम होती जा रही है। रोजाना कहीं न कहीं मोबाइल छीना जा रहा है। पुलिस ने इन मामलों में कुछ आरोपी भी पकड़े हैं लेकिन उसके बाद भी लूटपाट की वारदातो पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसी ही एक वारदात तिलवारा मनगरा वाटर प्लांट के पास साइड रोड पर हुई है। वारदात में एक डिलेवरी बॉय का बाइक में सवार तीन लोगों ने मोबाइल छीन लिया और भाग गए। 

तिलवारा पुलिस ने बताया कि गुरूवार की रात त्रिपुरी निवासी अतुल कोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जोमेटो में डिलेवरी वॉय का काम करता है। 30 मई को वह अपनी मोटर सायकल होण्डा लीवो क्रमांक एमपी 20 एनपी 1658 से बिट्टू ढाबा से पार्सल लेकर डिलेवर करने सिटी जा रहा था। गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिये तिलवारा जोधपुर पेट्रोल पम्प जाते समय रमनगरा वाटर प्लांट के पास सर्विस रोड पहुंचा। तभी पीछे से एक बिना नम्बर की स्कूटी में एक लड़का निकला, जिसके पीछे एक बिना नम्बर की काले रंग की मोटर में तीन लड़के बैठे थे। उसके पास आये और मोटर सायकल में बैठे एक लड़के ने अचानक उसके पास रखा मोबाइल छीन लिया और वाहन सहित भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak