जबलपुर। गोहलपुर के गाजीनगर में एक बिजली उपभोक्ता के द्वारा बिजली मीटर में छेड़छाड़ करके बिजली भरपूर ली जा रही थी लेकिन उससे बिजली बिल कम आ रहा था। बिजली विभाग के पास ऐसी शिकायत मिलने पर छापा मारा गया, जिसमें यह सामने आया कि उपभोक्ता का साफ कहना था कि वह ऐसा मीटर बना लेता है, जिससे बिल कम आता है। लिहाजा, बिजली अफसरों ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
अधारताल पुलिस ने बताया कि गौरीघाट निवासी विवेक नेमा ने लिखित शिकायत की है कि वह मप पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी के अधारताल शहर जोन कार्यालय में प्रभारी सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ है। संज्ञान में आया था कि कुतुबुद्दीन अंसारी उर्फ बबलू निवासी नई बस्ती गाजीनगर द्वारा क्षेत्र में विधुत उपभोक्ताओं के परिसर में स्थापित मीटरों में अवैधानिक रूप से छेड़छाड़ कर वास्तविक खपत को प्रभावित करने के कार्य में संलिप्त है। विधुत कम्पनी साफ्टवेयर के माध्यम से प्राप्त लीड्स जिसमें की मीटर से छेड़छाड़ की किये जाने की जानकारी थी, के अधार पर विभाग की टीम द्वारा उपभोक्ता ममता साहू, निवासी संजयनगर के परिसर में स्थापित विधुत कनेक्शन की 25 मई को जांच की गई।
जांच के दौरान परिसर में स्थापित मीटर में इनकमिंग फेस का सीटी वयर काट कर विधुत मीटर से छेड़छाड़ करना, शासकीय सम्पति को क्षति पहुचाना पाया गया। जांच दल द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार किया। उक्त संबंध में उपभोक्ता ने पूछताछ पर बताया कि उनके द्वारा सम्पर्क करने पर कुतुबुद्दीन अंसारी उर्फ बबलू निवासी नई बस्ती गाजीनगर द्वारा बोला गया कि मैं ऐसा मीटर बना देता हूं, जिससे बिजली का बिल कम आयेगा। जिसने 1500 रूपये लिये एवं मीटर खोलकर मीटर से छेड़छाड़ की गई और पुनः वहीं मीटर लगा दिया। बिजली विभाग को प्रबल आशंका है कि कुतुबुद्दीन अंसारी उर्फ बबलू द्वारा ऐसे बहुत से प्रकरण हैं, जहां मीटर से छेड़छाड़ कर विधुत की हानि पहुंचाई गयी है। यह बड़ा नेटवर्क होने की सम्भावना है, जिसके प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बाहरी अन्य लोग शामिल हो सकते हैं।
