khabar abhi tak

मां के साथ इलाज कराने आए बच्चे को कुत्ते ने किया लहुलूहान, सिविल अस्पताल परिसर में घटना

जबलपुर। सिहोरा के सिविल अस्पताल परिसर में उस वक्त चीखपुकार मच गई, जब आवारा कुत्ते ने आठ साल के बच्चे को झपट्टा मारकर हाथ में काट लिया। घटना उस वक्त हुई है जब अपनी मां के साथ इलाज कराने के लिए आया था। घटना  को देख अस्पताल परिसर में अफरातफरी व चीखपुकार मच गई। घायल बच्चे को  उपचार के लिए तत्काल पहुंचाया गया। 

                                   पुलिस के अनुसार सिहोरा सिविल अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का आंतक बढ़ा हुआ है, पिछले दिन एक आठ वर्षीय बालक को हाथ में काट लिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आई। बेटे को देख मां भी चीख पड़ी। किसी तरह बच्चे को कुत्ते से छुड़ाकर अस्पताल के अंदर ले गई, जहां पर डाक्टरों ने इलाज किया। इसी तरह एक वृत्र बिहारीलाल कुशवाहा को भी कुत्ते ने उस वक्त काटा है जब वह इलाज कराने के लिए आए थे। घटना को लेकर मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak