पिकनिक के दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा
जबलपुर। बरगी डैम क्षेत्र में परिवार के साथ पिकनिक मनाने आए गोरखपुर कटंगा निवासी ईश्वर सिंह की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह पुलघाट पर नदी में नहाने के लिए उतरे थे, जहां पैर फिसलने या अंदाजा न मिल पाने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद ईश्वर सिंह को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
