khabar abhi tak

एमपी में दोमुंहे सांप की तस्करी, रेड सैंड बोआ बेचने जा रहा बुजुर्ग, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़

नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के देहात थाना क्षेत्र के सतवासा इलाके में पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ (दोमुंहा सांप) की तस्करी करते हुए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओमप्रकाश गौर हरदा जिले के सिराली ग्राम महेंद्र का रहने वाला है। वह एक डिब्बे में इस दुर्लभ सांप को रखकर बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वन विभाग को मामले की सूचना दे दी है।

आरोपी को पकडऩे के बाद पुलिस उसे सीधे देहात थाने लेकर आई। यहां वन विभाग की टीम को बुलाकर वन्यप्राणी से जुड़े तथ्यों के आधार पर सांप की पूरी जानकारी जुटाई गई है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी ने सांप को कहां से पकड़ा था और वह इसे किसे बेचने जा रहा था। इसके साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी भी निकाल रही है। देहात थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेड सैंड बोआ सांप की पूंछ और मुंह एक समान दिखाई देते हैं, जिसके कारण इसे दोमुंहा सांप कहा जाता है। भारत में इस दुर्लभ सांप को पकडऩा, मारना या बेचना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर कानूनी अपराध है। इस सांप को लेकर ऐसा भ्रम है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए से भी ज्यादा होती है। अंधविश्वास है कि यह सांप धन-संपत्ति या सौभाग्य लाता है। इसके अलावा, तंत्र-मंत्र और यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं में भी इसके इस्तेमाल की बातें सामने आती रही हैं, जिसके चलते बड़े पैमाने पर इसकी तस्करी की जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak