khabar abhi tak

जून की शुरुआत में ही महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानें नई कीमतें

नई दिल्ली. देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को जून की शुरुआत में महंगाई का झटका लगा है. 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपये बढ़ाकर 3,113.5 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है. वहीं कोलकाता में 53.5 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 3,255.5 रुपये हो गई है.

इसके साथ ही 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की वृद्धि की गई है. दिल्ली में अब यह सिलेंडर 821.5 रुपये में मिलेगा. हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम घरों के उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है.

इससे पहले इतनी हुई थी बढ़ोत्तरी

यह पिछले एक महीने में दूसरी बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 1 मई को तेल कंपनियों ने प्रति सिलेंडर 993 रुपये तक की बड़ी बढ़ोतरी की थी. उस समय पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने को इसकी प्रमुख वजह बताया गया था.

सरकार का क्या है कहना?

सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में बनी हुई है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रणनीतिक भंडार बढ़ाने पर काम कर रही है. तेल विपणन कंपनियों को कम से कम 30 दिन का एलपीजी  भंडार बनाए रखने का निर्देश दिया गया है.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak