khabar abhi tak

ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

 


थाना बेलबाग में गिरफ्तार आरोपी. 

दुर्गा पटेल पिता बेनीप्रसाद पटेल, निवासी समता कालोनी गोहलपुर

मोहण् आरिफ पिता निसार अहमद, निवासी ठक्कर ग्राम पचकुईया हनुमानताल 

अमजद खान पिता गफ्फार खान, निवासी गाजी नगर जुग्गी झोपडी 10 नल  गोहलपुर

सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा, निवासी बंद कुआ ओमती

सौरभ नामदेव पिता रमेश नामदेव, निवासी गुलाटी पेट्रोल पम्प के पास मदनमहल

थाना अधारताल में गिरफ्तार आरोपी 

गीतांशु साहू पिता संतोष साहू, निवासी बजरंग बाड़ा अधारताल 


जबलपुर।
क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग तथा थाना अधाारताल पुलिस की संयुक्त टीम नशीले इंजेक्शन के कारोबार के लिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6600 नशीले इंजेक्शन कीमती 15 लाख रूपये के जप्त किया गया है। 

बेलबाग थाना प्रभारी जीतेन्द्र पाटकर ने बताया कि शुक्रवार को क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रामलीला मैदान के पास है, ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 7302 में 1 कार्टून एवं 1 सफेद बोरी में भारी मात्रा में अवैध नशीले इन्जेक्शन लिये बेचने के फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने छापा मारा और मौके पर ड्राइवर सीट में बैठे व्यक्ति ने पूछताछ पर अपना नाम दुर्गा पटेल निवासी समता कालोनी बताया। रिक्शे की तलाशी में कार्टून और बोरी में रखे नशीले इंजेक्शन जब्त किए। दुर्गा पटेल से उक्त नशीले इन्जेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर गाजी नगर गोहलपुर निवासी अमजद खान निवासी के कहने पर मोहम्मद आरिफ निवासी ठक्कर ग्राम पचकुईया हनुमानताल के पास जाकर मोहम्मद आरिफ के पास से नशीले इन्जेक्शन लेकर सौरभ सोनकर निवासी आकांक्षा अस्पताल के पास बेलबाग को रामलीला मैदान के पास ले जाकर देना बताया। पैसे की लालच में आकर मोहम्मद आरिफ के घर जाकर मोहम्मद आरिफ से नशीले इन्जेक्शन 3 कार्टून एवं 1 सफेद बोरी में अपनी ई रिक्शा में रखकर सौरभ सोनकर को देने रामलीला मैदान आया था। वह अमजद खान के कहने पर काम करता है, जिसके एवज में अमजद खान उसे पैसे देता है। आरोपी दुर्गा पटेल की निशादेही पर भानतलैया बढई मोहल्ला रोड में दबिश देते हुये आरोपी मोहम्मद आरिफ एवं अमजद खान को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर आरोपी अमजद खान ने नशीले इन्जेक्शन सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा निवासी नया मोहल्ला बंद कुआ के पास के कहने पर मंगवाकर सभी इन्जेक्शन आरिफ के घर में रखवाना बताया। सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा के कहने पर ही नशीले इन्जेक्शन दुर्गा पटेल के माध्यम से देना बताया, जिसके बदले सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा 2000 रुपये दिहाडी देना बताया। पुलिस ने आरोपी सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा से पूछताछ की तो बताया कि सौरभ नामदेव निवासी मदनमहल के साथ मिलकर नशीले इन्जेक्शन मंगवाना एवं नशीले इन्जेक्शन अमजद खान के माध्यम से विक्रय करवाना जिसके ऐवज में अमजद खान को पैसे देना बताया। पुलिस ने आरोपी सौरभ नामदेव को पकड़ा, उसने पूछताछ पर मोबा नंबर 8840033098 पर संपर्क कर नशीले इन्जेक्शन बुलाना एवं उक्त मोबाइल नंबर के धारक द्वारा खाता नंबर देने पर दिये हुये खाता नंबर पर पैसे ट्रासफर करना बताया। प्रकरण के आरोपी सौरभ सोनकर निवासी आकांक्षा अस्पताल एवं मोबाइल नंबर धारक फरार होना पाये गये। 


अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि मिल्क स्कीम मैदान के पीछे भारी मात्रा में एक युवक प्लास्टिक की बोरियों में नशीले इंजेक्शन बेचने के लिये रखा है सूचना पर क्राईम ब्रांच तथा थाना की अधारताल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक 4 बोरियां रखे दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ पर अपना नाम गीतांशु साहू पिता संतोष साहू निवासी बजरंग बाड़ा अधारताल बताया। जिसके कब्जे में रखे बोरियों को चैक करने पर नशीले 3400 नग इंजैक्शन रखे मिले। पूछताछ करने पर कल्लू दद्दा निवासी भानतलैया द्वारा उक्त इंजेक्शन बेचने के लिये रखवाना बताया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak