khabar abhi tak

एमपी : 5 जिलों में भारी बारिश, आज 44 जिलों में मौसम विभाग की ये है ये चेतावनी, 2 जुलाई को एक्टिव होगा नया सिस्टम

भोपाल. प्रदेश के 15 जिलों में दस्तक देने के बाद मानसून की चाल धीमी पड़ गई है, हालांकि अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार 30 जून को 44 जिलों में येलो अलर्ट और 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं जबलपुर में सोमवार की शाम से हलकी बारिश को दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा.

2 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके असर से कई इलाकों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है। सोमवार को 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। बालाघाट में डेढ़ इंच, शिवपुरी में पौन इंच और जबलपुर में आधा इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में34.2 डिग्री, इंदौर में 33.2 डिग्री, उज्जैन में 35.5 डिग्री, जबलपुर में 38.4 डिग्री और ग्वालियर में 40.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 जून को मानसून की एंट्री हुई थी और अब तक 15 जिलों अलीराजपुर, इंदौर, धार, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी को ही कवर किया है। हालांकि आगामी 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढऩे के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं, संभावना है कि जुलाई के पहले हफ्ते तक भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में प्रवेश कर सकता है।

मंगलवार को इन जिलों में अलर्ट

भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा: बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान करीब 4 इंच तक बारिश हो सकती है। झंझावत और वज्रपात, मध्यम से हल्की वर्षा झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरा, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मंडला, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर।

जानिए अब तक कहां कितनी हुई बारिश

1 से 29 जून के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 39 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अबतक औसतन 124.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 75.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 68त्न और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 11त्न कम पानी गिरा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak