khabar abhi tak

ईपीएफ आनलाइन सेवाएं अस्थाई रूप से बंद, 1 जुलाई से होंगी शुरू


जबलपुर।
देश के करोड़ों कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने डेटाबेस के एकीकरण और साफ्टवेयर अनुप्रयोगों के व्यापक उन्नयन का कार्य शुरू किया है। इस नियोजित तकनीकी प्रक्रिया के कारण 26 जून से 1 जुलाई तक ईपीएफओ की कई आनलाइन सदस्य सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी।

ईपीएफओ द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस अवधि के दौरान आनलाइन पीएफ क्लेम दाखिल करना, ईपीएफ पासबुक डाउनलोड करना और कुछ अन्य सदस्य सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। संगठन ने बताया कि यह निर्णय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अधिक मजबूत, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

ईपीएफओ के अनुसार, डेटाबेस के एकीकरण और साफ्टवेयर अपग्रेडेशन का उद्देश्य संगठन की डिजिटल सेवाओं को पहले से अधिक तेजए सुरक्षित और विश्वसनीय बनाना है। नई प्रणाली लागू होने के बाद डेटा प्रबंधन अधिक प्रभावी होगाए साइबर सुरक्षा बेहतर होगी और सदस्यों को भविष्य में आनलाइन सेवाओं का अधिक सहज अनुभव मिलेगा।

इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

- आनलाइन पीएफ क्लेम ;जमा करना।

- ईपीएफ पासबुक डाउनलोड करना।

- कुछ अन्य ऑनलाइन सदस्य सेवाओं का उपयोग। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak