khabar abhi tak

पमरे की 14 ट्रेनों में एसी थ्री इकोनॉमी कोच लगेंगे, 15 जून से इन गाडिय़ों में होगा बदलाव

 

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा और सस्ते एसी सफर को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब 14 ट्रेनों में एसी थ्री टियर कोच हटाकर उनकी जगह एसी थ्री इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। यह नई व्यवस्था 15 जून से चरणबद्ध तरीके से लागू होगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हर ट्रेन में एक एसी थ्री इकोनॉमी कोच लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को कम किराए में एसी सफर का विकल्प मिलेगा और ज्यादा लोगों को सीट मिल सकेगी।

15 जून से शुरू होगा बदलाव

15 जून से ट्रेन नंबर 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस में यह बदलाव शुरू होगा। इसके बाद 16 जून को 12186 रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस में भी यह सुविधा मिलेगी।

अलग अलग तारीखों में जुड़ेंगे कोच

17 जून से 12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में नया कोच लगेगा।

18 जून को 20156 नई दिल्ली-डॉ आंबेडकर नगर एक्सप्रेस में बदलाव होगा।

19 जून से 20155 डॉ आंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस में यह सुविधा शुरू होगी।

20 जून को 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति एक्सप्रेस और 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस में बदलाव होगा।

21 जून को 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन और 11633 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस में कोच बदले जाएंगे।

22 जून से 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली, 11634 चोपन-भोपाल और 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस में नई व्यवस्था लागू होगी।

23 जून को 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस में बदलाव किया जाएगा।

24 जून से 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस में भी एसी थ्री इकोनॉमी कोच जोड़ दिया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak