khabar abhi tak

RDVV कुलसचिव कक्ष के बाहर बैठे छात्र, किया हंगामा, देखें वीडियो



जबलपुर।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कुलसचिव के कक्ष के सामने छात्र आक्रोशित होकर बैठ गए। छात्रों ने जमकर हंगामा किया। नेशनल एजुकेशन यूथ यूनियन के छात्रों का आरोप था कि विवि के गोपनीय और परीक्षा विभाग में गंभीर अनियमितताएं हैं, जिसे दूर कर पारदर्शिता बरतनी चाहिए। 


यूनियन के ज्ञापन सौपतें हुए कहा कि विश्वविद्यालय के गोपनीय एवं परीक्षा विभाग से जुड़े संवेदनशील कार्यों, संसाधनों के उपयोगए प्रशासनिक पारदर्शिता तथा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन पर बिना आवश्यकता एवं बिना कार्य के गेस्ट फैकल्टी नियुक्त किए जाने तथा आरोपों से जुड़े व्यक्तियों को स्थापना विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थ किए जाने को लेकर भी गंभीर प्रश्न उठाए गए हैं। इन्होंने मांग की कि इन विषयों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, अविनाश गोस्वामी, यशराज मौर्य, सुमित शर्मा, धीरज शर्मा, करण तिवारी, रचित नामदेव, आयुष लोधी, संदीप नामदेव, मनीष प्रजापति, आकाश यादव, श्रृयांश उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak