जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा जबलपुर रेल मंडल में रविवार 24 मई को दिनेश कुमार कलामे अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरुण चतुर्वेदी मंडल कार्मिक अधिकारी स्वतंत्र प्रभार, नितेश कुमार सोने मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सचिपति नंदन सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण एवं जिला सचिव स्काउट अनिल चौबे के कुशल मागदर्शन पर रेल्वे स्टेशन जबलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 कैपेन 15 मई से 05 जून 2026 के तहत स्टेशन पर पर्यावरण संबंधित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति यात्रीगणों के समस्त की गई।
इस दौरान सदस्यों ने जागरूकता हेतु आमजनता को शपथ दिलाई गई, जिसमें रेल कलाकार रजनीश यादव, अनिल पाली, संजीव तिवारी, आदि स्काउट गाइड के सदस्य शामिल हुए। रेल यात्रियों द्वारा रेल प्रशासन के निर्देशन में भारत स्काउट गाइड्स सदस्यों के इस अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की जाती रही.
