पुलिस के अनुसार प्रमोद कुमार ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम देवरीकला छपारा ट्रक क्रमांक एमएच 40 डीसी 6111 में अमरावती से राहर लोड कर कटनी जाने के लिए निकला। ट्रक जब प्रभू ढाबा के सामने ग्राम हुल्की के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही बस क्रमांक एमपी 20 जेड ई 6625 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके ट्रक में पीछे से दाहिने तरफ टक्कर मार दी। जिससे बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक में लोड तुअर की 8-10 बोरी रोड पर फट कर बिखर गई। हादसे में कंडेक्टर राजपाल सिंह, मोहम्मद साहिल, कीर्ति सिंह, मनीष कुमार के शरीर पर गंभीर चोटे आई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार घायलों को निकालकर एम्बुलेंस से मेउिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने राजपाल सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी देवघटा थाना कोतवाली जिला सीधी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। घटना के बाद बरगी रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने क्रे न की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो पाई।
जबलपुर। बरगी थानान्तर्गत ग्राम हुल्की में प्रभु ढाबा के सामने दाल लेकर कटनी जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से से बस टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक युवक राजपाल की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। दुर्घटना में बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सीडेंट के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे।
Tags
jabalpur