बताया गया है कि आज दोपहर करीब 12 बजे हुई जब ट्रेन नंबर 13201 जनता एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आ रही थी। बर्दाडीह निवासी 40 वर्षीय ललित पिता सौखीलाल कुशवाहा, प्लेटफॉर्म से पटरियों पर उतरकर प्लेटफॉर्म नंबर दो की ओर जा रहा था। इस दौरान वह ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। युवक को देख स्टेशन पर खड़े लोगों में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर चालक ने ट्रेन को तुरंत रोका गया। जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ की मदद से गंभीर रूप से घायल ललित को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, ललित के पेट और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
Tags
satna