khabar abhi tak

मंडला से जबलपुर-छिंदवाड़ा के लिए सीधी रेल सेवा शुरू, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिखाई हरी झंडी

मंडला. मंडला फोर्ट से जबलपुर और छिंदवाड़ा के लिए सीधी रेल सेवाएं शुरू हो गई हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए मौजूदा पैसेंजर ट्रेनों का विलय कर नई एकीकृत सेवाएं शुरू की हैं। 

मंडला फोर्ट स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने इन सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, डीआरएम दीपक गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

सांसद ने ट्रेन के गार्ड और ड्राइवर को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस अवसर पर कहा कि मंडला फोर्ट से जबलपुर और छिंदवाड़ा के लिए अब सीधी और बेहतर ट्रेन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने भविष्य में इस मार्ग पर लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन की उम्मीद भी व्यक्त की।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के डीआरएम दीपक गुप्ता ने जानकारी दी कि यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मंडला-नैनपुर-जबलपुर और मंडला-नैनपुर-छिंदवाड़ा के बीच चल रही कुल छह ट्रेनों को मिलाकर तीन नई सेवाएं एक नई समय सारणी के साथ शुरू की गई हैं। इससे यात्रियों को ट्रेन बदलने की असुविधा से मुक्ति मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।

नई समय सारणी इस प्रकार है

- जबलपुर–मंडला फोर्ट पैसेंजर (ट्रेन क्रमांक 51703) जबलपुर से 18:55 बजे प्रस्थान कर नैनपुर 23:00 बजे आगमन/23:15 बजे प्रस्थान करेगी और मंडला फोर्ट 00:30 बजे पहुंचेगी।

- मंडला फोर्ट–जबलपुर पैसेंजर (ट्रेन क्रमांक 51704) मंडला फोर्ट से 05:10 बजे प्रस्थान कर नैनपुर 06:10 बजे आगमन/06:40 बजे प्रस्थान करेगी और जबलपुर 10:05 बजे पहुंचेगी।

- जबलपुर–मंडला फोर्ट पैसेंजर (ट्रेन क्रमांक 51705) जबलपुर से 09:55 बजे प्रस्थान कर नैनपुर 13:50 बजे आगमन/14:00 बजे प्रस्थान करेगी और मंडला फोर्ट 15:00 बजे पहुंचेगी।

- मंडला फोर्ट–जबलपुर पैसेंजर (ट्रेन क्रमांक 51706) मंडला फोर्ट से 15:30 बजे प्रस्थान कर नैनपुर 16:30 बजे आगमन/17:40 बजे प्रस्थान करेगी और जबलपुर 21:25 बजे पहुंचेगी।

- छिंदवाड़ा–मंडला फोर्ट पैसेंजर (ट्रेन क्रमांक 58823) छिंदवाड़ा से 07:15 बजे प्रस्थान कर सिवनी 08:45 बजे आगमन/08:50 बजे प्रस्थान करेगी, नैनपुर 11:05 बजे आगमन/11:15 बजे प्रस्थान करेगी और मंडला फोर्ट 12:15 बजे पहुंचेगी।

- मंडला फोर्ट–छिंदवाड़ा पैसेंजर (ट्रेन क्रमांक 58824) मंडला फोर्ट से 15:00 बजे प्रस्थान कर नैनपुर 17:10 बजे आगमन/17:20 बजे प्रस्थान करेगी, सिवनी 18:39 बजे आगमन/18:41 बजे प्रस्थान करेगी और छिंदवाड़ा 21:00 बजे पहुंचेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak