khabar abhi tak

तेज रफ्तार स्कार्पियों टायर फटते ही पुलिस वाहन से टकराई, टीआई सहित चार पुलिस कर्मी घायल

 

]
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के सिहोरामाल के पास आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब टायर फटने से अनियंत्रित हुई स्कार्पियों सामने से आ रहे पुलिस वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में पुलिस की गाड़ी के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं टीआई सहित चार पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आई। यहां तक कि वाहन के एयर बैग तक खुल गए थे। वहीं स्कार्पियों के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

                                     बताया गया है कि थाना पुलिस चौरई से एक आरोपी को पकड़कर छिंदवाड़ा आ रही थी, इस दौरान सिहोरामाल के पास सामने से आ रही स्कार्पियों का टायर धमाके के साथ फट गया। टायर फटते ही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस वाहन से टकरा गई। दोनों वाहनों में आमने सामने से हुई भिड़ंत में सामने के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में चौरई थाना प्रभारी मोहन मस्कोले सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसमें आरक्षक राजकुमारी बघेल के सिर में चोट आई है, जबकि एक सब इंस्पेक्टर के कंधे और पसली में चोट बताई जा रही है। थाना प्रभारी मोहन मस्कोले के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि समय रहते पुलिस वाहन के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और पुलिसकर्मियों की जान बच गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंच गया। वहीं पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak