जबलपुर। रेलवे द्वारा मध्य रेल के पुणे मंडल में दौंड जंक्शन-मनमाड़ जंक्शन रेलखण्ड दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत कनेक्शन के लिए कमीशनिंग कार्यों हेतु प्री-नॉनइंटरलॉकिंग एवं नॉनइंटरलॉकिंग कार्य करने के लिए अधिसूचित किया गया है। जिसके चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली जबलपुर-पुणे-जबलपुर स्पेशल ट्रेन को 01-01 ट्रिप निरस्त रहेगी।
प्रारंभिक तिथियों से निरस्त रेलगाडिय़ां
1- गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से 17 मई 2026 को निरस्त रहेगी।
2- गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से 18 मई 2026 को निरस्त रहेगी।
