ट्रक में आग लगते ही हुए धमाके, जबलपुर से बाक्साइड लेकर रायपुर जा रहा था, मंडला रोड पर घटना
byKhabarAbhiTak-
0
जबलपुर/मंडला। जबलपुर से बाक्साइड लेकर रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए ट्रक में मंडला रोड पर अचानक आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही धमाके होने होने लगे, जिससे आसपास से गुजर रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए दूर हो गए, इस बीच चालक ने भी ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि ड्राइवर मामूली रुप से झुलस गया है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया।
बताया गया है कि जबलपुर से बाक्साइड लेकर रायपुर जाने के लिए निकला ट्रक जब मंडला के बिछिया से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान पिछले हिस्से में आग लग गई, जिसने कुछ ही पल में भीषण रुप धारण कर ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक में आग लगते देख चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और ट्रक को सड़क के किनारे कर कूद गया। ट्रक में लगी आग से धमाके होने लगे, धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंच गए, वहीं राह चलते लोग अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से दूर हो गए। देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया, इस बीच गांव के लोगों ने खेत के पंप और पाइप से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल रुप धारण कर चुकी थी। खबर मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा िलिया। इस आगजनी में ट्रक का अगला हिस्सा और केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।