पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 12 बंधा मोहल्ला परासिया निवासी गोलू उर्फ शरद कुमार बैस उम्र 39 वर्ष आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर परेशान करता रहा। इस बात की जानकारी साले दिलीप सिसोदिया को लगी तो उसने जीजा शरद कुमार बैस की हत्या करने की ठान ली। जिसके चलते दिलीप ने मौक ा पाकर अपनी जीजा शरद की रस्सी से गला घोंटकर बीते दिन हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को काराबोह डैम रिंग रोड स्थित एक बबूल के पेड़ के पास फेंककर भाग गया। आसपास से गुजरे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो गले में रस्सी के निशान मिले। जिससे हत्या का संदेह हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर शार्ट पीएम में हत्या किए जाने की रिपोर्ट मिली। जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी। जांच के दौरान मृतक के रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ शुरू की। आज संदेह के आधार पर मृतक के साले दिलीप सिसोदिया उम्र 35 वर्ष निवासी ईशानगर हिरासत में लेकर पूछताछ की, पूछताछ में आरोपी दिलीप सिसोदिया ने बताया कि उसकी बहन को जीजा शरद शादी के बाद से परेशान करता था। इसी बात को लेकर उसके मन में उसके प्रति गुस्सा था। इसी रंजिश के चलते उसने रस्सी से गला घोंटकर शरद की हत्या कर दी और शव को काराबोह डैम रिंग रोड के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में बहन को परेशान करने पर साले ने जीजा की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को काराबोह डैम रिंग रोड के पास फेंक दिया। लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच की। जांच के दौरान साले पर संदेह व्यक्त किया गया। पुलिस ने साले को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार लिया।
Tags
chhindwada