जबलपुर। आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल द्वारा दिनांक 15 मई से 05 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जबलपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों — जबलपुर, कटनी, नई कटनी जंक्शन, सतना, रीवा, दमोह एवं पिपरिया में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार 20 मई को विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत केंद्रीय चिकित्सालय, जबलपुर में स्वच्छता अभियान एवं कचरा पृथक्करण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान चिकित्सालय परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता कर्मियों को नवीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुरूप रंग-कोडित डस्टबिन (गीला एवं सूखा कचरा) के सही उपयोग एवं कचरे के वैज्ञानिक पृथक्करण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
पमरे के केंद्रीय चिकित्सालय जबलपुर में स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण कार्यक्रम आयोजित
byKhabarAbhiTak
-
0

