khabar abhi tak

मजदूरों को ले जा रही पिकअप पलटी, एक की मौत; सात घायल, नरसिंहपुर में हुआ हादसा

नरसिंहपुर. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के ग्राम कोठिया में शुक्रवार 15 मई की सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। सड़क निर्माण कार्य के लिए मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य मजदूर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर खुलरी से पिकअप में सवार होकर कोठिया गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में दीपेश महोबिया (26 वर्ष) नामक मजदूर की मौत हो गई। घायलों में राहुल (30 वर्ष), परमलाल (35 वर्ष), रत्नेश ठाकुर (23 वर्ष), शंकर लाल जाटव (39 वर्ष), राजू (40 वर्ष) और देवराज (23 वर्ष) शामिल हैं।

अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक दीपेश महोबिया के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के लिए डायरी सिहोरा चौकी भेजी जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak