जबलपुर। संजीवनी नगर थानान्तर्गत शाही नाका गढ़ा क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो बदमाशों ने सरेराह आयुष साहू नामक युवक की चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले करने शुरु कर दिया। हमले में आयुष के शरीर पर गंभीर चोटें आई, जिसे उठाकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर आयुष साहू की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।
बताया गया है कि आयुष साहू का दो युवक रोहन पटेल व आयुष श्रीपाल से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते पहले ही आयुष का दोनों युवकों से झगड़ा हुआ था। आज दोपहर तीन बजे के लगभग आयुष शाहीनाका से संजीवनी नगर की ओर जा रहा था। इस दौरान रोहन व आयुष श्रीपाल ने रोककर रुपयों के लेनदेन पर विवाद शुरु कर दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। इस बीच दोनों युवकों ने चाकू निकालकर आयुष पर हमला शुरु कर दिया। अचानक किए गए हमले से आयुष सम्हल नहीं और सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। आयुष पर हमला होते देख आसपास से निकल रहे लोगों में चीख पुकार मच गई, यहां तक कि रहवासी अपने घरों से बाहर निकल आए। खून से लथपथ आयुष को उठाकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इलाज के दौरान आयुष साहू की मौत हो गई। दिन दहाड़े सरेराह हुई हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। जिन्हे पकडऩे के लिए पुलिस की टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Tags
jabalpur