khabar abhi tak

न ओटीपी बताया, न ही लिंक को क्लिक किया, फिर भी बैंक मैनेजर के खाते से उड़ गए लाखों रुपए..!

 

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में इंद्रा पार्क स्नेह नगर में रहने वाले बैंक ऑफ बड़ोसा के रीजनल वेल्थ मैनेजर आशीष चंद्रा के खाते से लाखों रुपए का साइबर फ्र ॉड हुआ है। खास बात यह है कि आशीष चंद्रा ने मोबाइल पर पर आए ओटीपी  के बारे में किसी को बताया, ना ही किसी लिंक को क्लिक किया। इसके बाद भी रुपए निकाल लिए गए। मदन महल पुलिस ने आशीष चंद्रा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

                                     पुलिस के अनुसार स्नेह नगर निवासी आशीष चंद्रा उम्र 37 वर्ष आस्था मेडीकल के सामने राईट टाउन स्थित बैंक आफ बडौदा में रीजनल वेल्थ मैनेजर के पद पर पदस्थ है। पिछले दिनों वे अपने घर में थे, इस दौरान उनके मोबाईल नम्बर पर दो ओटीपी आए। उन्होने किसी को भी ओटीपी आने की जानकारी किसी को दी, न ही लिंक को क्लिक किया। इसके बाद उनके बैंक आफ बडौदा क्रेडिट कार्ड से 25 अप्रेल की सुबह 09.46 बजे 81045.74 रुपए का ट्रांजेक्शन टाटा पेमेंट लिमिटेड मुम्बई इंडिया के नाम पर व सुबह 9.57 बजे 81735.70 रुपये का ट्रांजेक्शन टाटा पेमेंट लिमिटेड मुम्बई इंडिया के नाम पर हो गया। आशीष चंद्रा ने तत्काल अपना क्रेडिट कार्ड परमानेंट ब्लाक करा दिया। इसके पहले 20 अपे्रल को उन्होने अपने बैंक आफ बडौदा के क्रेडिट कार्ड पर कुछ संदिग्ध मेसेज ( ट्रांजेक्शन व ओटीपी संबंधी ) मेसेज आने से ब्लाक करा दिया था उसके बाद उसने अपना कार्ड अनब्लाक नही किया था उसके बाद भी उसके कार्ड पर उक्त ट्रांजेक्शन हुये है। बैंक मैनेजर आशीष चंद्रा ने थाना मदन महल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उनके मोबाईल पर ओटीपी भेजकर उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से कुल  1,62,781 रुपये की धोखाधड़ी की  गयी है। पुलिस ने आशीष चंद्रा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak