जबलपुर। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत मध्य प्रदेश में स्थित रतलाम-नीमच खंड में दलौदा से मन्दसौर स्टेशन के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेल से संचालित होने वाली 4 रेलगाडिय़ों को शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
ये ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट रहेंगी
1- गाड़ी संख्या19816 कोटा-मन्दसौर इंटरसिटी एक्सप्रेस को दिनांक 06.05.2026 से 08.05.2026 तक नीमच स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह गाड़ी नीमच से आगे मन्दसौर तक निरस्त रहेगी।
2- गाड़ी संख्या 19815 मन्दसौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस को दिनांक 06.05.2026 से 08.05.2026 तक नीमच स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। यह गाड़ी मन्दसौर से नीमच के मध्य निरस्त रहेगी।
3- गाड़ी संख्या 59833 कोटा-मन्दसौर पैसेंजर को दिनांक 07.05.2026 को नीमच स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह गाड़ी नीमच से आगे मन्दसौर तक निरस्त रहेगी।
4- गाड़ी संख्या 59834 मन्दसौर-कोटा पैसेंजर को दिनांक 07.05.2026 को नीमच स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। यह गाड़ी मन्दसौर से नीमच के मध्य निरस्त रहेगी।
