khabar abhi tak

पानी के लिए बहाया खून, युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, एक गंभीर

सागर। सागर के बंडा स्थित ग्राम दलपतपुर में पानी भरने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में गंभीर चोटें आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साहिल नाम युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के दौरान मृतक की पहचान 20 वर्षीय अर्जुन सिंह लोधी निवासी दलपतपुर के रूप में हुई है। 

                            पुलिस के अनुसार दलपतपुर गांव में पानी भरने की बात को लेकर अर्जुन सिंह लोधी का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में अर्जुन को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं साहिल घायल हो गया। सूचना मिलने पर बंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पंचनामा बनाकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पानी भरने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक युवक की मौत हुई है।  चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak