khabar abhi tak

पुलिस को देखते ही दो पहिया वाहन छोड़कर भागे अवैध कारोबारी, भारी मात्रा में शराब जब्त, केंट-गोहलपुर क्षेत्र में कार्रवाई

   

जबलपुर। केन्ट थानान्तर्गत योद्धा चौक से सप्लाई डिपो होते हुए सदर बाजार की ओर आ रहे अवैध कारोबारी ने जैसे ही पुलिस को देखा तो दो पहिया वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए केशव पटेल नामक युवक को पकड़कर दो पहिया वाहन से शराब जब्त की। इसी तरह गोहलपुर पुलिस ने भी मोटर साइकल से शराब लेकर आ रहे दो अवैध कारोबारियों को पकड़ा है। पुलिस ने तीनों अवैध कारोबारियों के कब्जे से 497 पॉव देशी शराब जब्त की है। 

                                   इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बिना नम्बर की एक्सिस गाड़ी से शराब लेकर खेरमाई माता मंदिर के बाजू मे नया कंचनपुर आधारताल निवासी केशव पटेल उर्फ अम्मू उम्र 29 साल योद्धा चौक से सप्लाई डिपो होते हुए सदर बाजार की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान सामने से पुलिस को आते देख शराब से लोड दो पहिया वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने केशव को भागते देखा तो काफी दूर तक पीछा करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद एक्सिस वाहन की तलाशी ली तो उसमें से खाकी रंग के 05 कार्टून में 250 पाव एवं  वाहन की ढिक्की में रखे 50 पाव देशी शराब के रखे मिले। इसी तरह गोहलपुर क्षेत्र के अहमद नगर से शराब लेकर मोटर साइकल पर निकले दो अवैध कारोबारियों ने भी जैसे ही पुलिस को देखा तो नाला के पास शराब से भरी बोरी फेंककर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ा, जिन्होने पूछताछ में अपना वेदांत शुक्ला उम्र 30 वर्ष निवासी जूनियर हाउसिंग बोर्ड कालोनी महाराजपुर थाना आधारताल एवं  जयकुमार उम्र 44 वर्ष निवासी हरदौल मंदिर के पीछे सिंधी कैम्प थाना हनुमानताल बताया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 197 पाव देशी शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak