khabar abhi tak

ट्रक के कुचलने से पैदल जा रहे युवक की मौत, भीड़ देखकर चालक ट्रक लेकर भागा

जबलपुर। पाटन थानान्तर्गत नित्य गोपाल मंदिर के पास पैदल जा रहे युवक घनश्याम पटेल को शहपुरा की ओर से आए ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में घनश्याम के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक रुक गया, जैसे ही लोगों की भीड़ देखी तो वह ट्रक लेकर भाग निकला। 

                                     पुलिस के अनुसार चौधरी मोहल्ला पाटन निवासी घनश्याम विश्वकर्मा पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान शहपुरा की ओर से आए ट्रक क्रमांक यूपी 78 डीटी 0425 के चालक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही घनश्याम उछलकर सामने की ओर गिरा, जिसे देख चालक अपना संतुलन खो बैठा और घनश्याम को रौंदते हुए निकल गया। दुर्घटना होते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बीच ट्रक चालक भी रुक गया, लेकिन लोगों के आक्रोश को देखते हुए वह लहराते हुए ट्रक लेकर भाग निकला। इस बीच लोगों ने ट्रक को रोकने पीछा किया लेकिन वह तेज गति से भाग गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद कटंगी की ओर भागे ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी। घटना के बाद मौके पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्रकरण दर्ज कर लिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak