khabar abhi tak

जिला अदालत में चाकू लेकर पेशी पर आया था बदमाश, संदिग्ध गतिविधियां देख पुलिस ने पकड़कर ली तलाशी, मचा हड़कम्प

 

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित जिला अदालत परिसर में आज उस वक्त हड़कमप मच गया, जब पेशी पर आए बदमाश प्रेम सोनकर को पुलिस ने पकड़कर तलाशी ली। पुलिस को तलाशी के दौरान प्रेम के पास से एक बटनदार चाकू मिला।  पुलिस ने प्रेम सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। 

                                    बताया यगा है कि रांझी निवासी प्रेम सोनकर किसी मामले में पेशी के लिए आज जिला अदालत पहुंचा। अदालत परिसर में प्रेम सोनकर की संदिग्ध गतिविधियां देखकर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों शक हुआ। जिसपर उसे पकड़कर तलाशी ली गई तो कमर में छिपाकर रखा गया एक बटनदार चाकू मिला। पुलिस की गिरफ्त में आते देख न्यायालय परिसर में उपस्थित लोगों में हड़कम्प मच गया। गौरतलब है कि आरोपी प्रेम सोनकर पुलिस के सुरक्षा घेरे को चकमा देकर हथियार के साथ अदालत के भीतर प्रवेश करने की फिराक में था। घटना के बाद अदालत परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पकड़े गए आरोपी प्रेम सोनकर को बटनदार चाकू सहित ओमती थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak