khabar abhi tak

एमपी : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आई मां-बेटी की दर्दनाक मौत

गंजबासौदा. एमपी के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन परएक एक मां-बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. रोशनी ठाकुर (24) और उनकी बेटी अंशिका ठाकुर (3) ट्रेन की चपेट में आ गई। मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बुधवार रात तकरीबन आठ बजे प्लेटफॉर्म क्रमांक तीन पर हुई।

ट्रेन की चपेट में आने से रोशनी ठाकुर के कंधे और सिर में गहरे घाव हो गए थे, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी बेटी अंशिका का पैर कट गया था। उसे तुरंत गंजबासौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रेफर कर दिया गया। गुरुवार को विदिशा में इलाज के दौरान अंशिका की भी मौत हो गई।

ललितपुर जा रही थी महिला

जीआरपी उप निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि यह हादसा गोरखपुर 12589 ट्रेन से हुआ। इस ट्रेन का गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। महिला अपनी बेटी के साथ ललितपुर रेलवे स्टेशन जा रही थी। रोशनी ठाकुर ललितपुर से 50-60 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम तेरहा की निवासी थीं। वह ललितपुर में अपने मायके जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, उनके पति सत्येंद्र ठाकुर का निधन दो साल पहले हो चुका था।

जांच कर रही जीआरपी पुलिस

जीआरपी अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं कि आखिर महिला अपनी बेटी के साथ ट्रेन से नीचे कैसे गिरी। महिला का शव सरकारी अस्पताल में रखा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। जीआरपी पुलिस घटना की वास्तविकता जानने के लिए गहनता से जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak