khabar abhi tak

जेवरों से भरा पर्स छीनकर बाइकर्स फरार


जबलपुर।
टेमरभीटा में रहने वाले एक दम्पति को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने लूट लिया। दम्पति मोटरसाइकिल से सराफा बाजार जाने के लिए घर से निकले थे, जहां मौका देखकर आरोपियों ने एम्पायर तिराहे के पास पत्नी के हाथ रखा पर्स छीन लिया और भाग गए। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज और संदेहियों को खंगाल रही है।

केंट पुलिस ने बताया कि अयोध्या हिल्स कॉलोनी में रहने वाले अजय मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है। 25 मई को अपने घर टेमर भीटा से अपनी मोटर सायकल में पत्नी सकुन्तला एवं बेटे को बैठाकर सराफा बाजार के लिये निकला था। जैसे ही एम्पायार तिराहे के पास पहंुचा, एक मोटर सायकल में तीन लड़के आए और उसकी मोटर सायकल के पीछे तरफ उसकी पत्नी का पर्स लूटकर भाग गये। उसने उन लडकों का पीछा किया, जो नहीं मिले। मोटर सायकल सफेद काले रंग की थी, जिसमें नम्बर प्लेट नहीं थी। पत्नी के पर्स में मोबाइल, एक सोने की अंगूठी, एक लाकेट, कान के 2 लोंग, बच्चे की चांदी की चैन रखी थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak