जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में शहर युवक कांग्रेस ने पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया जा रहा है। जिसके विरोध में सोमवार 25 मई को युकां के जबलपुर उपाध्यक्ष राहुल रजक के नेतृत्व में कैंट विधानसभा अंतर्गत सदर पेट्रोल पंप के समीप दोपहिया वाहनों को सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेसियों का कहना है कि पेट्रोल के दामों में केवल दो सप्ताह में 8 रुपये से अधिक की वृद्धि के खिलाफ यह आंदोलन किया जा राह है। इस अवसर पर दोपहिया वाहनों को सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई, ताकि आम जनता और सरकार का ध्यान ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों की ओर आकर्षित किया जा सके।
युवा कांग्रेस के राहुल रजक ने कहा कि पेट्रोल की ऊँची कीमतें दैनिक जीवन और छोटे व्यवसायियों पर भारी प्रभाव डाल रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि तत्काल प्रभाव से ईंधन दरों में स्थिरता लायी जाए और आम आदमी की परेशानियों को गंभीरता से समझा जाए। कांग्रेसियों ने कहाकि यह श्रद्धांजलि प्रतीकात्मक विरोध नहीं है, बल्कि यह जनता की आवाज़ है। हमारी कोशिश है कि नीति निर्माता आम जनता की समस्याओं के प्रति जागरूक हों और ईंधन मूल्य वृद्धि पर विचार करें। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के सौरभ गौतम, रिजवान अली, पवन कनौजिया, विजय पांडेय, सोनू सुंदरानी, रवि खत्री, मनीष विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
