khabar abhi tak

सिविल लाइन में गूंजा कॉलेज चलो अभियान का नारा



नोडल अधिकारी प्रो. अरुण शुक्ल ने विद्यार्थियों को दी करियर की सलाह

जबलपुर । जिले में कॉलेज चलो अभियान के दूसरे चरण की गतिविधियां तेज हो गई हैं। सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से सिविल लाइन क्षेत्र में विशेष संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों को कॉलेज की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. अरुण शुक्ल ने उपस्थित जनसमूह को शासकीय योजनाओं और नवीन शैक्षणिक सत्र की विशेषताओं से अवगत कराया।

​शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का विस्तार

​शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है। यहाँ प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों, निशुल्क बस सेवा और रोजगारोन्मुखी वोकेशनल कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ऑनलाइन ई-प्रवेश प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाते हुए बताया गया कि डिजिटल माध्यम से घर बैठे पंजीयन कैसे किया जा सकता है। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में संचालित सहायता केंद्र और काउंसलिंग समिति की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया, जो विद्यार्थियों को विषय चयन में मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।

​राष्ट्रीय शिक्षा नीति और विषय चयन की आजादी 

​राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत छात्रों को अपनी पसंद के विषय चुनने की स्वतंत्रता दी जा रही है। प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार मेजर, माइनर और इलेक्टिव विषयों का चुनाव कर अपने भविष्य की नींव मजबूत कर सकते हैं। अभियान का मुख्य लक्ष्य युवाओं को करियर के सही अवसरों के प्रति सचेत करना है। शैक्षणिक मार्गदर्शन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र भवदिया ने भी उपस्थित रहकर विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया और उन्हें कॉलेज आने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak