जबलपुर। जबलपुर की ग्रीन सिटी माढ़ोताल क्षेत्र में रहने वाली इवेंट एंकर को शादी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ के युवक ने शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में रेप किया। युवती ने जब शादी के दबाव बनाया तो इंकार कर दिया। युवती ने सिविल लाइन थाना में शिकायत कर आरोप लगाए है। जिसपर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम जल्द ही आरोपी युवक को पकडऩे के लिए छत्तीसगढ़ रवाना होगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार माढ़ोताल ग्रीन सिटी रहने वाली युवती उम्र 26 वर्ष बड़े आयोजनों में एंकरिंग का काम करती है। युवती की मुलाकात अक्टूबर 2025 में छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सूर्या सिंह से हुई थी। सूर्या सिंह छत्तीसगढ़ का निवासी है और एक प्रतिष्ठित कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत है। मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। यहां तक कि सूर्या सिंह ने बातचीत के दौरान ही अपने प्रेम का इजहार कर दिया। दोनों के परिवारों के बीच शादी को लेकर बात भी चल रही थी। जिससे युवती भी सूर्या पर भरोसा कर बैठी। कुछ दिन बाद सूर्या सिंह जबलपुर आया और सिविल लाइन स्थित होटल में रुक गया। सूर्या के कहने पर युवती भी मिलने के लिए होटल पहुंच गई। जहां पर शादी का वादा कर उसने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और वापस छत्तीसगढ़ चला गया। कुछ समय बाद जब युवती ने सूर्या पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने अपने वादे से साफ इनकार कर दिया और युवती से दूरी बना ली। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने से दुखी युवती ने परिजनों की मदद से सिविल लाइन थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने सूर्यासिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम जल्द ही आरोपी को पकडऩे के लिए छत्तीसगढ़ रवाना होगी।