khabar abhi tak

कोयले से भरा ट्रक कार पर पलटा, अगरबत्ती व्यापारी की मौत, एक गंभीर, टायर फटने से हादसा

 

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के शिवपुरी में आज दोपहर कोयला लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार अगरबत्ती कारोबारी मुकेश काले की मौत हो गई। वही साथ में बैठे सुरेन्द्र मालवीय के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ है।  

                       पुलिस के अनुसार झुररे से कोयल लोड कर ट्रक छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान ट्रक का टायर धमाके के साथ फट गया और अनियंत्रित होकर मोड़ पर सामने से आ रही सफेद कार पर पलट गया। जिससे ट्रक में भरा पूरा कोयला कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार में अगरबत्ती कंपनी संचालक मुकेश काले अपने साथी सुरेंद्र मालवीय के साथ सवार थे। सुरेंद्र मालवीय किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन मुकेश काले कार में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब 2 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मुकेश काले को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak