पुलिस के अनुसार साकड़ी बालाघाट निवासी धनीराम गाड़ेकर अपनी पत्नी अनिता गाड़ेकर और घर आए भांजे दिलीप उम्र 10 वर्ष के साथ कपड़े खरीदने डोंगरमाली बाजार जाने निकले। जब वे साकड़ी से सेलवटपार की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान पीछे से आए पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दम्पति सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए पिकअप वाहन निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए,जिन्होने पुलिस को सूचना देते हुए घायल भांजे दिलीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायल दिलीप की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर फरार हुए पिकअप चालक की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
balaghat