khabar abhi tak

जबलपुर के प्रज्ञाधाम में मंदिर में घुसा चोर, कलश चोरी कर भागा, सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम

 

जबलपुर।  कटंगी स्थित प्रज्ञाधाम मंदिर में एक बार फिर चोरों के निशाने पर है। चोर मंदिर के अंदर से कलश चोरी कर भाग निकला। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। मंदिर में चोरी होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया है। 

                                     बताया गया है कि कटंगी के प्रज्ञाधाम मंदिर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसा चोर सीधे भगवान भोलेनाथ के ऊपर लगा चांदी का कलश निकालकर भाग निकला। इसके बाद उसने बाहर रखी दानपेटी में रखे रुपए निकालकर भाग निकला। मंदिर प्रबंधन के लोगों ने सीसीटीवी चेक किया तो उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि जूते पहनकर मंदिर के अंदर घुसा युवक कलश चोरी करने के बाद भागा है। मंदिर में इसके पहले भी चोरी की वारदात हुई है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि प्रज्ञाधाम मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र है, यहां पर हुई चोरी की वारदात को पुलिस गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करे। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है, वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak