नई दिल्ली. बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. सीरीज का आगाज टेस्ट से होगा. टेस्ट में शुभमन गिल भारतीय कमान संभालेंगे. केएल राहुल को उप कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. मोहम्मद शमी फिर टेस्ट टीम से बाहर हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम अपनी घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. इस दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से होगी, जो 6 जून से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. इसके बाद दोनों टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी, जिसके सभी मैच दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे.
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को खूबसूरत वादियों के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे मैच 17 जून को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 20 जून को चेन्नई के ऐतिहासिक एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय स्कॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हरप्रीत बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल.
भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.
अफगानिस्तान का भारत दौरा- पूरा शेड्यूल
एकमात्र टेस्ट मैच: 6 जून से 10 जून – न्यू चंडीगढ़ (सुबह 9:30 बजे)
पहला वनडे मैच: 14 जून – धर्मशाला (दोपहर 1:30 बजे)
दूसरा वनडे मैच: 17 जून – लखनऊ (दोपहर 1:30 बजे)
तीसरा वनडे मैच: 20 जून – चेन्नई (दोपहर 1:30 बजे)
