khabar abhi tak

क्रूज हादसे पर कॉंग्रेस हमलावर, असली जिम्मेदारों को सजा क्यों नहीं दी गयी

 


जबलपुर। बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना में कई निर्दोष पर्यटकों की असमय मौत हो गई है। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस ने आज प्रेसवार्ता में इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक बताया है। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं बल्कि लापरवाही का परिणाम है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार क्रूज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। पर्याप्त लाइफ जैकेट न होने और खराब मौसम के बावजूद क्रूज का संचालन करना एक गैर-जिम्मेदाराना फैसला था। मौके पर रेस्क्यू टीम, गोताखोर और सपोर्ट बोट मौजूद नहीं थी। क्रूज स्टाफ को आपातकालीन स्थिति से निपटने का कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। इसके अलावा बिना टिकट यात्रियों को बैठाने और रखरखाव में कमी जैसी गंभीर अनियमितताएं भी सामने आई हैं।

​पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

​युवक कांग्रेस ने इस घटना को लेकर 6 प्रमुख मांगे रखी हैं। संगठन ने मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने और हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों व एजेंसियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। घायलों का सारा इलाज राज्य सरकार के खर्चे पर होना चाहिए। साथ ही प्रदेश के सभी जल पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जानी चाहिए।

​जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

​संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले में तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सोनू कुकरेले, शुभम श्रीवास्तव, सागर शुक्ला, यावर चौधरी, राहुल आग्रही, शिल्पा चौधरी, दुर्गाशनी डागोर, नितिन सिंग, सौरभ यादव, ललित सोनी, अमीर पहलवान, अभियुक्त बाजपेई, गौरव राजपूत, शुभम बोहित, प्रवीण चौधरी, नीलेश जैन, राजेश गुप्ता, रोहित रैकवार, शुभम अग्रवाल, अभिषेक तिवारी और अक्षय विनोदिया उपस्थित रहे। युवक कांग्रेस ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak