जबलपुर। गढ़ा व्यापारी संघ और संकल्प संगठित परिवार की ओर से नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन के किए गए स्वागत में उन्होंने शहरी विकास और प्रकृति संरक्षण पर बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।
शहर के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ पदभार ग्रहण करने वाले जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने संकल्प संगठित परिवार के द्वारा की जाने वाली बेजुबान पशुओं की सेवा पर चर्चा की। साथ ही प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं शहरी विकास हेतु मुख्य तथ्यों पर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का फैसला लिया।

